फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देर रात स्ट्रांगरूम के सामने मुस्तैद हो गए प्रत्याशी

Fri, 12 May 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
केडीसी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करने पहुंचे सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा और उनके समर्थक।
विज्ञापन
बस्ती। मतदान के बाद भी प्रत्याशियों की चुनावी जंग खत्म नहीं हुई। अब बारी है मतपेटिकाओं के रखवाली की। छह निकायों के लिए केडीसी में बनाए गए अलग-अलग स्ट्रांग रूम के सामने देर रात प्रत्याशियों का जमावड़ा शुरू हो गया। मतपेटिकाओं का यहां आना शुरू हो गया था। प्रत्याशियों का कहना था कि वह स्ट्रांगरूम के बाहर बैठकर अगले 36 घंटे तक निगरानी रखेंगे। जिससे कोई फेरबदल न हो सके।
विज्ञापन

मतदान खत्म होने के कुछ ही देर बाद नगर पालिका, नगर पंचायत बनकटी, नगर, गनेशपुर, मुंडेरवा, गायघाट निकायों के दलीय एवं निर्दलीय प्रत्याशी केडीसी परिसर की ओर रूख कर गए। यहां मतपेटिकाएं जमा होने के दौरान ही स्ट्रांगरूम के बाहर सभी लोग बैठ गए। कहा कि पूरी रात वे बाहर बैठकर स्ट्रांगरूम की रखवाली करेंगे। यहां मतगणना एक दिन बाद 13 मई को होगी। ऐसे में अगले 36 घंटे तक स्ट्रांगरूम पर प्रत्याशियों की निगरानी रहेगी। हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से कैमरे की नजर में सीलबंद मतपेटिकाओं को रखवाया गया है। यहां सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस की गई है। 24 घंटे कैमरा चालू रखने के निर्देश है। पुलिस बल की तैनाती हैं। ताकि स्ट्रांगरूम तक कोई पहुंच न सके। फिर भी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। वह स्ट्रांगरूम की निगरानी के लिए खुद सक्रिय हैं। यहां देर रात तक प्रशासन की ओर से मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखवाने का सिलसिला जारी रहा। नपा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा, अभिषेक गुप्ता आदि लोग स्ट्रांगरूम के बाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन


नवनिधि पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें