बस्ती। होली पर्व पर घर लौटे परेदसियों की एचआईवी जांच के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। बताया गया कि सीएचसी के तहत यह कैंप लगेगा। जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और फील्ड कर्मचारियों के सहयोग से जांच कराई जाएगी।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम का कहना है कि दिल्ली, मुंबई और गुजरात समेत अन्य राज्यों और महानगरों से बड़ी संख्या में परदेसी घर आए हैं। उनमें से ऐसे भी लोग होते हैं जो एचआईवी के संदिग्ध होते हैं। उनकी जांच कराने के लिए विशेष पहल की गई है। कैंप के जरिये उनकी पहचान की जाएगी।
यदि कोई पॉजिटिव मिलता है तो दवा शुरू कराई जाएगी। विभाग के अनुसार, दो दिन पहले जिला कारागार में 35 बंदियों की एचआईवी जांच कराई गई थी। सभी निगेटिव मिले हैं। संवाद