फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीम इंडिया के लिए कैंप किया पर चयन में कम उम्र बनी बाधा

Mon, 17 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नेशनल हैंडबॉल ​खिलाड़ी मुस्कान तिवारी
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की हैंडबॉल की नेशनल खिलाड़ी मुस्कान तिवारी (21) ने देश में होने वाली हैंडबॉल की नेशनल कोई ऐसी प्रतियोगिता नहीं बची है, जिसमें अपने खेल का जौहर न दिखाया हो। मुस्कान ने 2024 में टीम इंडिया में चयन के लिए कैंप भी किया, मगर कम उम्र की बाधा आड़े आ गई। लिहाजा वह टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाईं।
विज्ञापन

बस्ती में चल रही राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम से खेलने आई वाराणसी की मूल निवासी मुस्कान ने रविवार को एक बातचीत में बताया कि उसने सिगरा स्टेडियम में हैंडबॉल की प्रैक्टिस वर्ष 2016 में शुरू कीं। इसी साल उनका चयन अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में हो गया, तब से वह यहीं पर हैं। उन्होंने बताया कि कोच परमिंदर ने हैंडबॉल की बारीकियां सिखाई। इससे उसके खेल में निखार आता गया।
उन्होंने बताया कि वह दो बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी खेल चुकी हैं। पहली बार उसे 2022 में यूपी टीम से राजस्थान में खेलने का मौका मिला। दूसरी बार 2024 में यूपी की टीम की तरफ से मुंबई में खेला। इसके अलावा चार जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, इतने ही बार सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप खेल चुकी हैं। पहली बार उनका जब जूनियर चैंपियनशिप के लिए 2017 में चयन हुआ था। वह कई कांस्य o रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजाना वह छह से सात घंटे मैदान पर प्रैक्टिस करती हैं। बताया कि दो बार फेडरेशन कप भी खेल चुकी हैं। 2020 में खेलो इंडिया में भी प्रतिभाग ले चुकी हैं। इसके बाद हैंडबॉल को खेलो इंडिया से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें