फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांवों को टीबी मुक्त बनाने के लिए मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
- एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर जिले के 261 सीएचओ को 23 नवंबर तक किया जाएगा प्रशिक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने की मुहिम छेड़ी गई है। इसके लिए जिले भर के 261 सीएचओ प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर 23 नवंबर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा।
डीटीओ डॉ. एके गुप्ता और डीपीसी अखिलेश चतुर्वेदी ने सभी को टीबी रोग से बचाव के तरीके बताए। टीबी मरीजों को पहचानने के नुस्खे भी सुझाए गए। उन्होंने कहा कि गांवों में संभावित मरीजों की सबसे पहले जांच कराई जाए। यदि उनमें टीबी के लक्षण पाए जा रहे हैं तो तत्काल उनका इलाज शुरू कराया जाए। टीबी रोग उन्मूलन के लिए प्रशिक्षित होने के बाद सभी सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव समेत आमजन को जागरूक करेंगे। लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि टीबी रोगियों को समुचित उपचार कराने का अवसर दिलाएं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान और जागरूक नागरिकों को टीबी रोग की जांच और उपचार की सुविधा के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। ताकि लोगों को घर बैठे टीबी के उपचार की सुविधा मिल सके। इस मौके पर दुर्गेश मल्ल, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
मानक से कम प्रगति मिलने पर सीएमओ ने लगाई फटकार
सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने सोमवार को अपने कार्यालय में हर्रैया, बहादुरपुर और परशुरामपुर समेत तीन ब्लॉक के सीएचओ की बैठक ली। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके द्वारा निभाए गए दायित्वों का मूल्यांकन किया गया। इसमें सात सीएचओ की कार्य प्रगति मानक से कम मिली। इस पर सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो अगली बार कार्रवाई होगी। सीएमओ ने बताया कि सभी ब्लॉक में सीएचओ द्वारा शुगर की जांच, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाईकल कैंसर एवं मुंह के कैंसर की जांच कराई जा रही है। ऐसे मरीजों को जरूरी परामर्श देकर हायर सेंटर भेजा जा रहा है। सभी सीएचओ सेंटर पर ब्लड प्रेशर समेत 12 बीमारियों की जांच की जा रही है। तत्काल उपचार के लिए दवाइयां भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें