फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में चला अभियान, एक दर्जन छुट्टा पशुओं को किया गया संरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में रविवार को छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में पशु पालन और नगर पालिका की संयुक्त टीम कैटिल कैचर वाहन के साथ सड़कों पर निकली। इस दौरान अमहट एवं कचहरी क्षेत्र की सड़कों पर घूम रहे एक दर्जन गोवंश को पकड़कर संरक्षित कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में लगभग एक घंटे तक अमहट, सिविल लाइन, शास्त्री चौराहा के आसपास अभियान चलाया गया। इस दौरान छुट्टा पशुओं की धरपकड़ कर कैटिल कैचर वाहन में डाला गया। लगभग एक दर्जन पशुओं को पकड़कर विभिन्न गोशालाओं में भेज दिया गया। एसडीएम ने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। पशुपालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने पशुओं को खुला न छोड़े।
यदि सड़क पर उनके पशु घूमते हुए मिलेंगे तो उनके विरुद्ध जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पशुपालकों को चिह्नित भी किया जा रहा है। सड़क पर पशुओं को पकड़ते समय अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें