फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तड़के लाउडस्पीकरों की जांच करने निकली टीम

Mon, 11 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर-ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध प्रभावी अभियान के क्रम में रविवार को तड़के पांच बजे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौाधरी के साथ जांच में निकल पड़े। पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक धार्मिक स्थल पर निर्धारित सीमा से अधिक तेज लाउडस्पीकर बजते पाया गया। जिसे उतरवाया गया। जिले में अब तक 86 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने चौकी गांधीनगर थाना कोतवाली व दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की चेकिंग की। कई जगह लाउडस्पीकर की तेज आवाज को कम कराया गया। साथ ही उन्हें आवाज कम रखने की सख्त हिदायत दी गई।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने भी बस्ती शहर में, समस्त क्षेत्राधिकारी व जनपद बस्ती के समस्त थानों की पुलिस टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लगे लाउडस्पीकर को उतरवाया गया तथा मानक के अंतर्गत ही लाउडस्पीकर लगवाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें