फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ अभियान, सात पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
कंपनीबाग में प्रतिबं​धित पाली​थिन के ​खिलाफ चलाया गया अ​भियान स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। शासन के निर्देशानुसार रविवार को नगर पालिका बस्ती की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलीथीन भी जब्त की गई, सात लोगों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

ईओ अंगद गुप्ता के निर्देश पर नगर पालिका बस्ती की टीम ने कंपनीबाग चौराहे से शास्त्री चौक और आसपास सहित अन्य कई स्थानों पर अभियान चलाया। इससे पॉलीथिन का उपयोग करने एवं बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई थोक और फूटकर कारोबारी अपनी दुकान बंद कर भाग गए। हालांकि टीम ने सात दुकानों से पांच किलो से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथीन, थर्माकोल और प्लास्टिक गिलास जब्त किया। टीम ने सात दुकानदारों पर 7150 जुर्माना लगाया। साथ ही दुकानदार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चंद्र, सफाई नायक राजाराम, रमेश, नरेंद्र, रियाज, सुरेंद्र, राजेश, श्यामलाल आदि कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें