फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी भानपुर में लगा शिविर, 190 मरीजों ने उठाया लाभ

Wed, 01 Oct 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सीएचसी भानपुर मे आयोजित स्वास्थ्य शिविरि मे मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक फोटो स्रोत-संवाद
विज्ञापन
भानपुर। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा मंडल महामंत्री गिरिजेश मिश्रा और उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

शिविर में क्षेत्र के 190 मरीजों ने पंजीकरण कराते हुए चिकित्सकों से रोगों के बारे में परामर्श और आवश्यक दवाइयां प्राप्त की। अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी के मार्गदर्शन में जिले से आए चिकित्सक डॉ. सुनील तिवारी, डॉ. पूनम गंगवार, डॉ. एके दुवे, डॉ. दीपक, डॉ. प्रतिभा गौड़, डॉ. सुबोध यादव, डॉ. अजय सिंह और डॉ. युवराज गुप्ता ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट सूर्यनाथ यादव और अस्पताल के सभी कर्मचारी भी शिविर में सक्रिय रूप से शामिल रहे। स्वास्थ्य शिविर का संचालन बीसीपीएस स्वामी नाथ ने किया। इस पहल के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें