बस्ती। कोतवाली पुलिस ने रुपये देने के बहाने बुलाकर रॉड से हमला करने के मामले में इम्तियाज पर केस दर्ज किया है। संतकबीरनगर जनपद के गरखलिया निवासी अक्षय कुमार ने तहरीर ने बताया कि इम्तियाज ने उसे बृहस्पतिवार को मूड़घाट के पास यात्री छाजन पर रुपये देने के लिए बुलाया, जहां रॉड से हमला कर घायल कर दिया। संवाद