फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रगति देख मंत्री नाराज

विज्ञापन
निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज भवन का जायजा लेते मंत्री आशुतोष टंडन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महसो। 
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के रामपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज की प्रगति का जायजा लेने अचानक कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य में शिथिलता पर नाराजगी जताई। कहा कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
 प्रदेश के तकनीक ी एवं चिकित्सा शिक्षा कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन संतकबीरनगर किसी बैठक में जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज की प्रगति देखने निर्माण स्थल पर पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज भवन का ढांचा ही नहीं तैयार हो पाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि फैजाबाद में बन रहे मेडिकल कॉलेज की अपेक्षा यहां कार्य में शिथिलता है। 31 मार्च तक बिल्डिंग का ढांचा बन कर तैयार हो जाना चाहिए। मेडिकल कॉलेज में 2019 में क्लास चलने शुरू होंगे। कहा कि हर रोज मेडिकल कॉलेज निर्माण की मॉनीटरिंग भी हो रही है। कार्यदायी संस्था निर्माण निगम के अफसरों से मंत्री ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर कहीं लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई भी निश्चित होगी। 
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि आईआईटी भी मेडिकल कॉलेज की जांच करेगा। मैं दोबारा अगले महीने आऊंगा। प्रोजेक्ट मैनेजर एनएन सिंह, बिल्डिंग डिजाइनर ऋतु भाटिया, प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार, निर्माण निगम के महाप्रबंधक वीके जैन, परियोजना प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) सुनील यादव, तहसीलदार, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, अरविंद कुमार, अब्दुल वाहिद, मनोज सिंह समेत अन्य लोग भी रहे। 
विज्ञापन

एक घंटे पहले ही पहुंच गए मंत्री
बस्ती। प्रदेश के तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन शुक्रवार दोपहर अचानक मेडिकल कॉलेज देखने निर्माण स्थल रामपुर गांव पहुंच गए। संतकबीरनगर के प्रभारी मंत्री के तौर पर जिलास्तरीय बैठक में शामिल होने जा रहे थे। मूड़घाट से कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात के बाद मंत्री ने मेडिकल कॉलेज देखने का मन बना लिया। जिले में आने की सूचना दोपहर एक बजे थी लेकिन एक घंटे पहले ही आ गए। मूड़घाट चौराहे पर पार्टी जिला अध्यक्ष पवन कसौधन के नेेतृत्व में राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश मिश्र समेत कई कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें