फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहीदों के परिवार की आर्थिक सहयोग के लिए बाइक से निकले युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद परिवार की आर्थिक मदद के लिए निकले बाइकर्स
विज्ञापन

बस्ती। शहीद परिवारों को आर्थिक सहायता के लिए पूना से बाइक से देश भ्रमण पर निकले सवार मंगलवार को हर्रैया तहसील के सामने पहुंचे। यह टीम 8830 किलोमीटर यात्रा कर शहीदों के परिवारों को आर्थिक सहायता के लिए धन एकत्रित करेगी, जिसे सरकार के माध्यम से देश के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी करने वाले शहीद परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।
हर्रैया पहुंचने पर दल का स्वागत रामहित यादव के नेतृत्व में किया गया। वहीं, दल के सदस्यों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य है कि हर देशवासी के मन में सेना के प्रति सम्मान हो और वीर शहीदों के परिजनों के लिए सहायता राशि मुहैया कराई जा सके। राइडर्स ग्रुप के संदीप काटके ने बताया कि यह ग्रुप महाराष्ट्र के पूना से भारत भ्रमण के लिए बाइक से रवाना हुआ है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य वीर शहीदों के लिए धन संग्रह कर उनके परिजनों को सहायता मुहैया करवाना है जिससे शहीदों के परिजनों का हौसला बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संग्रह की गई समस्त राशि वीर शहीदों के परिजनों को देने के लिए सरकार को दी जाएगी। वीर शहीदों के लिए यात्रा पर निकले बाइक राइडर्स महेंद्र सांवले ने बताया कि राइडर्स की यह यात्रा 8330 किलोमीटर की होगी, जो देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान रास्ते में जो भी समाजसेवी या संस्था संपर्क में आएंगे उनके माध्यम से राशि संग्रहीत की जाएगी। राइडर्स ग्रुप में वैभव रहाटे, राहुल मोक्क्षी, महेंद्र सांवले, राहुल हुंकारे, संदीप कटके शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें