फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट देकर लौटे युवक को बाइक सवार मनबढ़ों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट देकर लौटे युवक को बाइक सवार मनबढ़ों ने पीटा
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। वोट देकर घर वापस आ रहे युवक को बाइक सवार मनबढ़ों ने जमकर पिटाई करके लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमौर गांव के रहने वाले मनीष कुमार (26) वोट देकर साइकिल से देर शाम पांच बजे घर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार मनबढ़ों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे कप्तानगंज थाने पहुंचाया। पुलिस ने उसे इलाज के लिये सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया हैं। गांव के लोगों ने बताया कि बाइक सवार मनबढ़ बगल गांव के हैं। युवक ने उनके कहने पर वोट नहीं दिया जिससे युवक की पिटाई कर दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें