खड़े ट्रक से भिड़ी बाइक, चालक की मौत
वाल्टरगंज। बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा पड़ाव स्थित एसडब्ल्यूसी गोदाम के पास खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिवारी जनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रुधौली थाना क्षेत्र के मुनियांव के रहने वाले 28 वर्षीय जगलाल बुधवार रात करीब सवा दस बजे बाइक लेकर बस्ती से अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। वाल्टरगंज के पैड़ा पड़ाव के पास स्थित एसडब्ल्यूसी गोदाम के पास उनकी बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे के समय सिर पर लगा हेलमेट दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक जगलाल पुत्र स्व. राम प्रसाद तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन- पोषण करते थे। उनकी पत्नी कुशलावती अपने दो बच्चों के संग अपने मायके सिद्धार्थनगर जिले के तिलौली थाना क्षेत्र के धंवर गांव गई थी।