फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

रुधौली ( बस्ती )। थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर स्थित दमया चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से बाइक सवार एक व्यक्ति की रविवार करीब तीन बजे मौत हो गई। थाना क्षेत्र के दमया परसा निवासी 58 वर्षीय रक्षा उपाध्याय पुत्र हरिहर उपाध्याय चौराहे से चाय पीकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। सड़क पार करते समय रुधौली से बस्ती की तरफ से जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली ने दमया चौराहे पर ठोकर मार दिया। जिसके बाद ट्राली अचानक पलट गई। इस दौरान बाइक चालक रक्षा उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग आनन फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाने लगे मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें