फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सगाई के बाद दबाव बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 11 Feb 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर केस दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। सगाई के बाद युवती से बातचीत करने तथा धमकी देकर दुष्कर्म करने के एक मामले में एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देश पर पैकोलिया पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी सगाई 12 नवंबर को दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक से हो चुकी है। शादी की तिथि भी तय है। युवती की पड़ोस के रहने वाले प्रकाश से मोबाइल फोन पर पहले से बातचीत होती रहती थी। युवती ने पड़ोसी युवक से बताया भी कि उसकी सगाई हो चुकी है। उससे बातचीत करना छोड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। वीडियो बनाकर बार-बार बातचीत करने का दबाव भी बनाता था। उसने एक वीडियो उसके होने वाले पति के पास भी भेज दिया। इसके अलावा उसके परिवार वालों को जानमाल की धमकी देता रहता है। प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक पर दुष्कर्म समेत आईटी एक्ट का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें