फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जांच-परख कर खरीदें मिठाई वरना हो जाएंगे बीमार

Tue, 07 Nov 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता के दिए निर्देश
विज्ञापन

- ताकि खुशियां रहें बरकरार, मिठाई खरीदते समय जरूर दें गुणवत्ता का ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीपावली से छठ पर्व तक घर में तरह-तरह के पकवान बनेंगे। दुकान से मिठाइयां भी लाई जाएंगी। ऐसे मेंं मिठाइयों की शुद्धता परखना मुश्किल है। लापरवाही हुई तो त्योहार के दौरान बीमारी के चलते उल्लास फीका पड़ जाएगा। लिहाजा, बाजार से मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता को जरूर परखें।
एसीएमओ डॉ. एके मिश्रा बताते हैं कि हर साल दीपावली के बाद शुगर, ब्लड प्रेशर से अधिक पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित अस्पताल पहुंचते हैं। त्योहार पर बाजार की मिठाई खरीदने का चलन इतनी तेजी से बढ़ा है कि लोग बिना कुछ सोचे-परखे खरीद लाते हैं। वे अनजाने में मिठाई के साथ बीमारी भी घर ले आते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि बाजार से मिठाई खरीदनी है तो वहां की सफाई, मिठाई कब की बनी है इन सब बातों का ध्यान रखें। गुणवत्ता विहीन मिठाई खाने से अस्थमा, शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीजों की दिक्कत बढ़ जाती है। इसलिए खानपान का विशेष ख्याल रखें। पहले से किसी रोग का उपचार चल रहा है तो उसकी जरूरी जांच आदि करा लें, ताकि आपके परिवार में त्योहार का उमंग बना रहे।

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. रजत पांडेय बताते हैं कि डिमांड अधिक होने के चलते त्योहार पर मिलावटी मिठाइयां बिक भी जाती हैं। इसे खाने से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। केमिकल युक्त दूध व अन्य सामग्री लीवर को प्रभावित करती है। फिजिशियन डॉ. अंकित चतुर्वेदी बताते हैं कि पटाखों के शोर और प्रदूषण से हृदय रोगियों की दिक्कत बढ़ जाती है। इसलिए खानपान के अलावा शोर-शराबे से भी दूर रहें।
विज्ञापन


...
सरकारी अस्पतालों में 100 बेड रिजर्व

दीपावली से छठ पूजा तक स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में 100 बेड रिजर्व किए हैं। इस दौरान सीएचसी और ब्लाॅक स्तरीय पीएचसी में एक-एक एंबुलेंस खड़ी रहेगी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फिजिशियन, सर्जन व हड्डी के डॉक्टरों की अलग से ड्यूटी रहेगी जो ऑनकाल मौजूद रहेंगे। दीपावली से छठ पूजा तक पटाखों व अन्य कारणों से लोग दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इसके अलावा लोग बीमारियों की चपेट में भी अधिक आते हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 20 बेड रिजर्व किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें