फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नए भवन में संचालित किए जाएंगे 10 न्यायालय

Tue, 07 Nov 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में दस कक्षीय भवन का जिला जज कुलदीप सक्सेना ने उदघाटन किया।
विज्ञापन
बस्ती। जनपद न्यायालय परिसर में दस कक्षीय भवन का सोमवार को जिला जज कुलदीप सक्सेना ने उद्घाटन किया। इस भवन में सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सिविल जज (सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक), सिविल जज (जूनियर डिवीजन) खलीलाबाद बस्ती, अतिरिक्त सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट संख्या 14, 18, 19, 23, 25 और अतिरिक्त सिविल जज जूनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक) के न्यायालयों का संचालन होगा।
विज्ञापन

जिला जज के कहा कि न्यायालयों के संचालन में अब भवन की कमी आड़े नहीं आएगी। कार्यक्रम का संचालन अपर जनपद न्यायाधीश शिवचंद्र ने किया। इस मौके पर अपर जिला जज अनिल कुमार खरवार, विजय कुमार कटियार, प्रमोद कुमार गिरि, डॉ. अमित वर्मा, आशीष कुमार राय, उमेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें