फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। कस्बे के एक व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक देर रात को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटा था। सुबह पेट में दर्द होने पर परिजन अस्पताल ले गए, वहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता बभनान रोड पर महिला महाविद्यालय के पास बने घर में दुकान करते हैं। दुकान के पिछले हिस्से में बने मकान के कमरों में पूरा परिवार रहता है। पत्नी के अलावा तीन बेटे व दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है। पांच बच्चों में चौथे नंबर का बेटा अमित कुमार (20) कस्बे में हाईवे के किनारे एक दुकान पर बैठकर प्राइवेट बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के टिकट बुक करने का कार्य करता था।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को कस्बे में अपने एक परिचित दोस्त की बहन के शादी में शामिल होने के बाद देर रात करीब दो बजे घर आया और कमरे में जाकर सो गया। सुबह लगभग नौ बजे उसने भाई को पेट दर्द व बेचैनी होने की बात बताई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें