फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खड़े ट्रक में भिड़ी बस, चालक समेत दो की मौत

Sun, 13 Apr 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही डबल डेकर बस गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। विक्रमजोत कस्बे के करीब देर रात करीब 12 बजे बस सीमेंट लादकर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस हादसे में चालक समेत दो की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि 15 यात्री घायल हो गए। बस में बिहार के 55 यात्री सवार थे। घायलों को करीबी अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए सात को अयोध्या रेफर कर दिया गया। इस हादसे की वजह से हाईवे पर करीब एक घंटे वाहनों का आवागमन आधित रहा। एनएचएआई और पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर रास्ता बहाल करवाया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 12 बजे गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर विक्रमजोत चौराहे के करीब सीमेंट लदा ट्रक खराब होकर संतोष कुमार की दुकान के सामने खड़ा था। इस बीच गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस पीछे से इसमें जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। टक्कर होते ही आसपास के लोग जुट गए और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों में सिराज पुत्र भोले (24) राजापुर गोपालगंज बिहार, सफर पुत्र सिराज (2) राजापुर गोपालगंज बिहार, अर्जुन राम पुत्र गोधर (48) दुधारा सिवान बिहार, मंगीता गिरी पुत्र बहादुर (50) सोलापुर बिहार, किशोर नंदन पुत्र सत्या (30) सोलापुर बिहार, रणजीत सिंह पुत्र रामकिशोर (44) मोतीनगर बिहार, शमा खातून पत्नी मोहम्मद सिराज (50) वर्ष गोदना मोतिहारी बिहार, समीर पुत्र सलीम (30) ताजपुर थाना भवानीपुर राजस्थान, विक्की कुमार पुत्र स्वामीनाथ (20) गोपालगंज बिहार, गुड्डू कुमार यादव पुत्र परमानंद यादव (28) दुर्गा चक कोटया गोपालगंज बिहार, अशोक पुत्र साधू साह (45) हसनपुर थाना मनहार वैशाली, जैनुल हक पुत्र सुल्तान (50) हसनपुर गोपालगंज बिहार, जमीर अली पुत्र मकबूल साईं (27) भट्ट केसरी जलालपुर छपरा बिहार, कालिका देवी पत्नी सुनील कुमार (48) दांव अनहोरी सिवान बिहार सहित 15 लोग शामिल हैं।
गंभीर रूप से घायल कृष्णनंदन, रणधीर सिंह, सीमा खातून पत्नी मुहम्मद सिराज, सलमान, मजिस्टर, अर्जुन, विक्की कुमार को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अयोध्या रेफर कर दिया।
इनमें दो लोगों की मौत हो गई थी। आधार कार्ड से एक की पहचान भीमराम पुत्र रामदयाल गोपालगंज बिहार और अनिल दास पुत्र लखेंद्र मंझरिया केसरिया पूर्वी चंपारन बिहार के रूप में हुई। वहीं दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोटर मालिक से संपर्क कर दूसरे मृतक की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें