फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीसीएम से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 12 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी हर्रैया/ छावनी। छावनी थाना क्षेत्र के गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर विक्रमजोत कस्बे के कवलपुर में स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार की रात भीषण हादसा हुआ। यात्री लेकर लखनऊ जा रही देवरिया डिपो की बस आगे चल रही डीसीएम से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इससे बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। इसमें चार गंभीर रूप से घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यात्रियों में चीख पुकार मच गई। धमाके जैसी आवाज और चीख पुकार सुनने के बाद आसपास घरों में मौजूद लोग बाहर आ गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। इसके बाद पुलिस और एनएचएआई की टीम राहत कार्य में जुटी। बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना था कि रोडवेज की बस की डीसीएम से टक्कर होने के बाद धमाका जैसी आवाज हुई। इसके बाद कस्बे में हलचल मच गई। लोग भागकर हाईवे की तरफ पहुंचे तो देखा कि रोडवेज बस फ्लाईओवर के नीचे गिरी हुई थी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हादसा फ्लाईओवर पर रोडवेज बस के डीसीएम को ओवरटेक करते समय हुआ है। इस दौरान डीसीएम से टकराने के बाद बस नीचे सर्विस लेन पर जा गिरी।
विज्ञापन

बस में सवार यात्री रंभा देवी 30 वर्ष निवासी मझौली सलेमपुर, ज्ञानवती देवी निवासी रुद्रपुर, बस चालक अशोक निवासी घनसहई, बेलीपार गोरखपुर, परिचालक श्रीनिवास, पप्पू सिंह निवासी नांगलिया अलीगढ़, सत्य प्रकाश व राम आशीष निवासी कंचनपुर थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज, गोपाल तिवारी निवासी महेवा पटेवर जिला इटावा, विवेक राम व अंजली निवासीगण लखनऊ घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया गया। चिकित्साधीक्षक विक्रमजोत अतुल सिंह ने बताया घायलों में विवेक, रंभा देवी, गोपाल तिवारी व एक बालिका की हालत गंभीर है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। विक्रमजोत एसओ चंदन कुमार ने बताया कि सभी घायलों सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों के परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें