फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शव लेकर जा रही बस ने बाइक पर मारी टक्कर, दो बच्चों समेत चार घायल

Mon, 11 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद(बस्ती)। सिद्धार्थ नगर के डिड़ई चौराहे पर दाह संस्कार के लिए जा रही बस की टक्कर से बाइक सवार महिला, बाइक चालक और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शव लदे वाहन का चालक बस को लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर वाल्टरगंज थाना के मानिकचंद चौराहे पर बस को रोक लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने बस ड्राइवर का आधार नंबर एवं लाइसेंस लेकर बस को दाह संस्कार के लिए अयोध्या जाने की अनुमति दे दी।
सिद्धार्थ नगर जिले के उस्का बाजार से एक बस दाह संस्कार के लिए शव को लेकर अयोध्या जा रही थी। उसकी चपेट में आने से डिड़ई थाना क्षेत्र के धीरज, किरन तथा दो बच्चे तनु व तान्या गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डिड़ई चौराहे पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बस चालक, बस को लेकर बस्ती की तरफ भागने लगा। दिनेश सोनकर व एक अन्य बाइक चालक ने पीछा कर बस को मानिकचंद चौराहे पर पकड़ लिया। पुलिस ने बस चालक राहुल गुप्ता पुत्र कन्हैया लाल गुप्ता निवासी बांसी का डीएल व आधार कार्ड लेकर बस को अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने की अनुमति दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें