गौर। क्षेत्र के बेलहिया पावर हाउस अंतर्गत चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज इटबहरा विद्यालय के सामने लगा ट्रांसफाॅर्मर दो दिन पहले जल गया है, टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया गया और मामले का निस्तारण कर दिया गया।
इसको लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। बताया कि 30 उपभोक्ताओं की बिजली इसी ट्रांसफार्मर से चलती है। भारी लोड के चलते दो दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर जल गया। ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए संदीप कुमार सिंह ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदल गया, उल्टा शिकायत को निस्तारित दिखा दिया गया। इससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। संवाद