फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम थन्हवारपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। पीड़ित शमसेर अली ने थाने में में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल को सुबह दस बजे गांव के ही साविर, आविर, कादिर पुत्रगण मोहब्बती, मोहब्बती पुत्र खट्टर, साजिया पत्नी आविर तथा साविर की पत्नी ने एकजुट होकर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडा, लोहे की रॉड तथा लात-घूंसे से जमकर मारपीट की, जिसमें उनके भाई के मुंह पर गंभीर चोट आईं है। वहीं उनकी भाभी हसीवुनिशा के सिर और हाथ में भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें