फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लकड़ी ठेकेदार की पीठ से निकाली गई गोली

Sat, 04 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। खजुहा निवासी लकड़ी ठेकेदार के शरीर से शुक्रवार को ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। करीब दो घंटे ऑपरेशन के बाद उसके शरीर से 315 बोर की गोली निकाली जा सकी। घायल रईस की पत्नी नूरतारा, भतीजे अब्दुल गफ्फार ने बताया कि सुबह सात बजे लखनऊ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अब रईस खतरे से बाहर है। कप्तानगंज क्षेत्र के बड़ा खजुहा गांव का रहने वाला मो. रईस लकड़ी का ठेकेदार है। मंगलवार की रात पंडूल घाट से वापस आते समय बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से उसकी पीठ में गोली मार दी थी। महुलानी बुजुर्ग गांव (मानपुर मोड़) के पास हुई वारदात के बाद बाइक सवार तीन बदमाश भाग निकले थे। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने घायल ठेकेदार को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया था। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात 7:30 बजे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाइक सवार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएचओ उपेंद्र कुमार मिश्रा को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने ठेकेदार को मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया था। गोली चलाने के मुख्य आरोपी ने बृहस्पतिवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया था। व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें