फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्य आरोपी के घर पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Tue, 01 Jul 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। जीतीपुर गांव के सनसनीखेज परी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर पर जल्द बुलडोजर चलवाया जाएगा। नवीन परती की भूमि पर बेदखली का आदेश पारित कर दिया गया है। सोमवार को लेखपाल ने मकान पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

बता दें कि अतुल श्रीवास्तव और अमरनाथ वर्मा के परिवार में भूमि विवाद को लेकर 15 जून को सिद्धी श्रीवास्तव उर्फ परी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद 11 आरोपियों में दो बाल अपचारी समेत आठ को गिरफ्तार किया जा चुका है।
अमरनाथ वर्मा के कब्जा किए गए गड्ढे को कुछ दिन पहले पुनः गड्ढे में तब्दील करा दिया गया था। शनिवार को उप जिलाधिकारी हर्रैया उमाकांत तिवारी ने भी नवीन परती में आरोपी के घर का निरीक्षण कर शीघ्र ध्वस्त कराने का पीड़ित को आश्वस्त किया था।
विज्ञापन

तहसीलदार हर्रैया ने 28 जून को बेदखली का आदेश पारित कर खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। सोमवार को जीतीपुर के वर्तमान लेखपाल अरविंद पासवान ने जारी नोटिस अमरनाथ वर्मा के नवीन परती में बने मकान पर चस्पा कर दिया है। बताया कि यदि अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम निर्धारित समय के बाद बुलडोजर चला कर हटवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें