फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाली पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, तोड़ा गया चबूतरा

विज्ञापन
जेसीबी से तोड़ा जा रहा  शहर के दरियाखां मोहल्ले में नाली पर बना चबूतरा
विज्ञापन
बस्ती। शहर में रंजीत चौराहा के पास सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नाली पर अतिक्रमण कर बनाए गए चबूतरे को तोड़ा गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

जेई निर्माण अर्पित निगम की अगुवाई में नगर पालिका की टीम रंजीत चौराहा के पास पहुंची। यहां नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। दरियाखां मोहल्ले में नाली पर कब्जा कर बनाए गए चबूतरे को जेसीबी से तोड़ा गया। निर्माण मेट विक्रम सिंह ने बताया कि नाली पर चबूतरा बनवाने से सफाई में दिक्कतें आती थीं। नाली जाम होने के बाद गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती थी।
कई बार अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद नगर पालिका ने कार्रवाई की। ईओ अंगद गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका सख्त है। सड़क की पटरी व नाली पर हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया जाएगा। चेतावनी के बाद भी यदि कोई अतिक्रमण नहीं हटाता है तो नगर पालिका खुद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें