फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान चौराहे से महूघाट बस स्टॉप तक अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।
विज्ञापन
हर्रैया। कस्बे में सड़क की पटरियों व महूघाट बस स्टॉप के पास सरकारी जमीन पर दशकों से अवैध कब्जा करने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एडीएम के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में अवैध कब्जे पर हुई कार्रवाई की जद में एक हर्रैया के पूर्व चेयरमैन की दुकानें भी आईं। जिन्हें बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से कस्बे में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
बुधवार को नगर पंचायत के ईओ के साथ सीओ स्वर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार शौकत अली, प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह व बड़ी संख्या में पुलिस व नगर पंचायत के कर्मी दो बुलडोजर व ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के साथ कस्बे के बभनान चौराहे पर एकत्रित हुए। प्रशासन ने दो दिन पूर्व ही अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना प्रचारित करा दिया था। टीम को देखते ही लोगों ने पटरियों पर रखे सामान व टिन शेड हटाने शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मनोरमा नदी के पुराने पुल तक पटरियों से अवैध कब्जा हटाने के बाद टीम महूघाट गांव में हाइवे की सड़क के किनारे बने बस स्टॉप के समीप सरकारी जमीन पर दशकों से अवैध कब्जा जमाए दुकानदारों को हटाने पहुंची।
विज्ञापन

टीम को देखते ही लोगों के हाथ पांव फूल गए। लोग टीम का कड़ा रुख देख स्वयं ही सामान व टिन शेड हटाने में जुट गए। प्रशासन ने भी नरमी दिखाई और सामान हटाने की मोहलत देने के बाद स्थाई निर्माण को जेसीबी मदद से ढह दिया। यहां एक पूर्व जन प्रतिनिधि के कब्जे में रही जलपान की तीन दुकानों के अलावा कई दुकानों के सामने किए अवैध कब्जे को हटा दिया गया। अतिक्रमणकारियों पर हुई कार्रवाई पर अधिशाषी अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीनों व पटरियों पर अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों को पहले ही नोटिस व अन्य माध्यमों से सूचित किया जा चुका है। आज जिन दुकानों को गिराया गया है वह सरकारी जमीनों में अवैध रूप कब्जा किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें