फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिगड़ैल सांड़ ने बुजुर्ग किसान के पेट में घोंपा सींग, मौत

Fri, 26 May 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया (बस्ती)। हर्रैया थानाक्षेत्र के मरहरी गांव में बिगड़ैल सांड़ ने खेत देखने गए बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। सांड की सींग उनके पेट में घुस गया था। लहूलुहान हालत में परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मरहरी गांव निवासी जगन्नाथ मिश्र (85) उर्फ जुगुन बृहस्पतिवार तड़के अपने घर के बगल में स्थित खेत की तरफ निकले थे। कुछ दूर जाकर वह पेशाब करने लगे। इसी दौरान बिगड़ैल सांड़ ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि सांड़ ने उन्हें कई बार उठाकर पटका और पेट में सींग मार दिया। सींग उनके पेट में घुस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ और सांड़ को किसी तरह वहां से खदेड़ा।
गंभीर रूप से घायल जगन्नाथ मिश्र को परिवार के लोग सीएचसी हर्रैया ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण जगन्नाथ मिश्र को दिखाई भी कम देता था। इस वजह से सांड़ को देख नहीं सके। ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ अब भी खेतों में दिखाई दे रहे हैं। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ मिश्र की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई के परिवार के साथ रहते थे। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी मगर परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। ऐसे में शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें