फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुकान के बाहर सो रहे वृद्ध पर सांड़ ने किया हमला

Sat, 05 Oct 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। आमा बाजार में दुकान के बाहर सो रहे वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

शुक्ल गंज निवासी 65 वर्षीय देवगौड़ा आमा बाजार में एक चाय की दुकान पर काम करते हैं। उसी दुकान पर बृहस्पतिवार की रात बाहर सो रहे थे। सुबह सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर उसे खदेड़ा और एंबुलेंस से घायल को सीएचसी गौर भेजवाया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले आमा गांव के राम अजोर यादव को इसी सांड़ ने खेत में घायल कर दिया था। गांव के राम जियावन गुप्ता, विनोद गुप्ता, डाॅ. राजेश गुप्ता, राम शरण यादव ने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी सल्टौआ अनिलकुमार यादव ने बताया कि टीम गठित कर सांड़ पकड़वाने के लिए कैटल कैचर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें