फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पशु बाड़े में लगी आग से भैंसें झुलसीं

Tue, 12 Aug 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के नौली गांव में जानवरों को मच्छर से बचाने के लिए किए धुईंहर से आग लग गई। घर के लोगों को बगल गुजर रहे व्यक्ति के गुहार पर पता चला। रविवार रात में मातिबर चौधरी के भुसौला के बगल बनी घारी में बंधी भैंस को मच्छरों से बचाने लिए धुईंहर किया गया था। रात लगभग आठ बजे अचानक धुआं तेज उठने पर चक मार्ग से जा रहे व्यक्ति ने गुहार लगाया। गुहार के बार घर के लोगों के अलावा आसपास के लोग पहुंच गये। जब तक आग पर काबू पाते मातिबर की दो भैंसें झुलस गईं। उसका इलाज किया जा रहा है किंतु स्थिति नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें