टिनिच। पीएचसी सल्टौआ में मंगलवार को आशाओं की कार्यशाला हुई। संचारी रोग अभियान के बारे में बताया गया। प्रभारी डाॅ. अमित कन्नौजिया व बीसीपीएम सर्वजीत चौरसिया ने आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्य समझााए। फील्ड में हर घर व्यक्तिगत साफ-सफाई व पांच प्रकार के रोगियों की लाइन लिस्ट तथा शत-प्रतिशत आभा कार्ड बनाने के लिए कहा। सघन दस्त नियंत्रण पखवारे में पांच साल तक के बच्चों को ओआरएस का पैकेट बांटने के निर्देश दिए। इस दौरान यदि किसी भी प्रकार का रोगी मिले तो कवच पोर्टल पर फीड कर उसे रेफर कर दें। नीतू शुक्ल, प्रेमलता, संगिनी मंजू जयसवाल, पूनम त्रिपाठी, रीना देवी कमलेश सिह नरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद