बस्ती। विशाल बौद्ध धम्म महासम्मेलन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 30 मार्च को राजकीय इंटर काॅलेज परिसर में देश के विभिन्न हिस्सों से महात्मा बुद्ध के अनुयायी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक विविध आयोजन होंगे। महासम्मेलन के मुख्य आयोजक उदयभान ने बताया है कि आयोजक मंडल की ओर से 15 हजार लोगों के बैठने का प्रबंध किया गया है। मुख्य अतिथि धम्मा लर्निंग सेंटर सारनाथ के संस्थापक अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो होंगे। अध्यक्षता अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर महास्थिवर करेंगे।