फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुद्धेश मणि अध्यक्ष, उपेंद्र बने सचिव

विज्ञापन
राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ  कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश राजकीय होम्योपैथिक फार्मासिस्ट सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित राजकीय होम्योपैथिक कार्यालय के निकट आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया, जिसमें बुद्धेश मणि वर्मा को अध्यक्ष और उपेंद्र मिश्र को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक होम्योपैथी मीना पुष्कर दोहरे की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी नितनेश शुक्ला और प्रेक्षक अंबिका प्रसाद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें विवेक चौधरी को उपाध्यक्ष, दिव्यांश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, साक्षी त्रिपाठी को संगठन सचिव और अखिलेश गौड़ को संप्रेक्षक चुना गया।
अधिवेशन में फार्मासिस्टों ने विभागीय स्तर पर आ रही समस्याओं को उठाया। साथ ही संवर्ग से जुड़ी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें