फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बसपा ने खोला पत्ता, रुधौली से खालिक को घोषित किया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। विधान सभा क्षेत्र रुधौली के मानिकचंद चौराहे पर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को बसपा मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. मदनराम ने मोहम्मद खालिक उर्फ बिलंदर को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद लंबे समय तक किसी भी राजनीतिक दल ने मुस्लिम समाज को राजनीतिक भागीदारी नहीं दी थी।
विज्ञापन



कहा कि 1984 में बहुजन समाज पार्टी बनने के बाद सबसे पहले पिछड़े, मुस्लिम समाज को भागीदारी देकर सक्रिय राजनीति में हिस्सेदारी बहन जी से मिली है। इससे पूर्व कांग्रेस, सपा, भाजपा सहित अन्य दलों ने सिर्फ पिछड़े व मुस्लिम समाज का वोट लेकर सरकार बनाते रहे हैं। कभी भी इनके लिए कोई योजना नहीं बनाई गई, जिससे कि इनकी गरीबी, लाचारी, भुखमरी, बेरोजगारी को समाप्त किया जा सके।



इस समाज को आज तक अंधकार में ही रखा गया, जिससे आज भी इनका आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक विकास नहीं हो पाया है। मुख्य मंडल संयोजक भीम राजभर ने कहा कि बाबा साहब के संवैधानिक अधिकार के बदौलत ही बसपा की इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। आगामी 9 अक्तूबर को कांशीराम की श्रद्धांजलि के अवसर पर लखनऊ स्मारक स्थल पर अधिक से अधिक लोग पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में इंदल यादव, धर्मदेव प्रियदर्शी, रामसूरत चौधरी, केके गौतम, जयहिंद गौतम, कल्पनाथ बाबू, लालचंद निषाद, सुभाष गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें