बस्ती। बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। बुधवार को हर्दिया चौराहे के निकट स्थित मैरिज हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही छह दिसंबर को लखनऊ में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी मदनराम ने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। पदाधिकारियों से कहा कि बूथ स्तर पर मतदाता सूची की समीक्षा करें और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए प्रयास करें। संवाद