फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को बीएसए ने किया पुरस्कृत

Fri, 21 Apr 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरीपुर के चार छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर
विज्ञापन
बस्ती। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. इंद्रजीत प्रजापति बृहस्पतिवार को सदर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरीपुर में राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण चार छात्रों को मोमेंटो और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। कहा कि शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन से ही यह संभव हो सका। यदि दृढ़ इच्छा शक्ति, लगन हो तो कुछ भी असंभव नहीं।
विज्ञापन

सहायक शिक्षिका अपराजिता मिश्रा और राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका अनुसरना सिंह ने बीएसए को बताया कि विद्यालय की अंशिका प्रथम, अंशिका द्वितीय, प्राण और रामआशीष ने राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की। इन छात्रों को चार वर्ष तक सरकार की ओर से एक हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है। शिक्षिकाओं के अथक प्रयास से संभव हुआ है। इस मौके पर बीईओ विनोद कुमार त्रिपाठी, एआरपी राम शंकर पांडेय, सदर ब्लाक अध्यक्ष शैल शुक्ला, अनिल पांडेय, अविनाश शुक्ल, उमाशंकर, राजेश गिरी, संतोष मिश्रा, राकेश सिंह, ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें