फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अध्यक्ष के 11, सदस्य के 178 ने किया नामांकन

Fri, 21 Apr 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के चौथे दिन एक नपा व नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए जिले में 189 नामांकन जमा किए गए हैं। नगर पालिका सहित 10 निकायों के लिए चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए 11, सदस्य पद के लिए 178 पर्चें दाखिल किए गए। जबकि अध्यक्ष के 323 व सदस्य पद के लिए 1772 पर्चे खरीदे गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन नपा बस्ती से अध्यक्ष के लिए निर्दल प्रत्याशी जाफरूनिशा ने नामांकन किया। आरओ एसडीएम अतुल आनंद ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई। वहीं मुंडेरवा नगर पंचायत से इंदु चौधरी व उनके पति अभिषेक चौधरी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। इसी तरह सदस्य पदों के प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी के सामने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपने नामांकन जमा किए। नामांकन पत्र खरीदने के लिए चुनाव लडने के इच्छुक लोग चौथे दिन भी नामांकन स्थलों पर पहुंचे और अध्यक्ष व सदस्य के पर्चे खरीदे।

सभासद के छह पर्चे दाखिल रुधौली

नगर पंचायत रुधौली चुनाव को लेकर तहसील पर अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन नही हुआ जबकि सभासद पद के छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सभासद पद के लिए इंदिरा नगर से मेहताब आलम कामता प्रसाद वार्ड से जगदेव प्रसाद तथा धर्मदीन, शांति नगर वार्ड से कैमून्निशा पत्नी फिरोज एवं समीमून्निशा, नेता सुबाषचंद्र बोस नगर वार्ड से पिंकी पत्नी हरिश्चंद्र ने आरओ मनीष सिंह के समक्ष पर्चा भरा है।
विज्ञापन



अध्यक्ष के 16 सभासद के 46 नामांकन पत्र बिके

हर्रैया। तहसील में नामांकन के चौथे दिन अध्यक्ष पद के लिए 16 तथा सभासद के लिए 46 नामांकन पत्र बिके। वह अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हर्रैया नगर पंचायत में सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर 11 सुभाष चंद्र बोस नगर से राकेश लाल, वार्ड नंबर 12 गांधीनगर से विवेक तिवारी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष के 16 सदस्य के 46 नामांकन पत्र बिके जिसमें तीन सेट में सपा प्रत्याशी कुंवर कौशलेंद्र सिंह ने पर्चा खरीदा है।

दो लाख रुपये से अधिक नकदी वाले साथ रखें अभिलेख
बस्ती। निकाय चुनाव के दौरान दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि नगद लेकर चलने वाले लोगों को रुपये के संबंध में सीटीओ एपी बाजपेयी ने बताया कि ऐसे लोगों को कागजात अपने साथ रखने होंगे। यदि कागजात नहीं होगा तो धनराशि को उड़नदस्ता टीम जब्त कर लेगी, इसलिए दो लाख से अधिक रुपये लेकर चलने वाले लोग रुपये से संबंधित साक्ष्य जरूर अपने साथ रखें।

चुनाव के लिए दो-दो हजार लीटर पेट्रोल-डीजल रिजर्व
-एक नगर पालिका व नौ नगर पंचायत के अध्यक्षों और 153 सभासद पदों के लिए 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। वाहनों के लिए तेल की व्यवस्था के लिए आपूर्ति विभाग ने शहर के पेट्रोल पंपों को अधिग्रहित किया है। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह बताया के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र जारी करके दो-दो हजार लीटर डीजल और दो-दो हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व में रखने के आदेश दिए हैं। जरूरत पर तेल उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ ने बताया कि चुनाव में लगे सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही अन्य अधिकारियों के वाहनों में ईंधन की व्यवस्था के साथ ही पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने वाले वाहनों में डीजल की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी आपूर्ति विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए शहर के सभी पेट्रोल पंपों को अधिग्रहित किया गया है।

-मतदान के दिन खुले में नहीं लगेगी लाइन
मतदान केंद्रों पर तैयारियों को लेकर मंगलवार को बचत भवन में समीक्षा बैठक हुई। डीएम प्रियंका निरंजन ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी रैंप आदि की व्यवस्था तत्काल पूर्ण कराने के आदेश दिए। गर्मी में लू से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मतदाताओं की लाइन खुले में नहीं लगनी चाहिए, इसके लिए पहले से बंदोबस्त किए जाएं। डीएम ने चुनाव के लिए नामित सभी प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन केंद्रों पर किसी भी स्तर पर खामियां नहीं मिलनी चाहिए। संबंधित अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण करके खामियों को चिन्हित करके उन्हें दूर कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बूथों पर कोरोना सुरक्षा के मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जाए। पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल व जमा स्थल पर चिकित्सकों की टीम तैनात की जाए। दवा आदि की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

निर्दलीय कर रहे बढ़चढ़ कर नामांकन
- एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 11 और सदस्य के 144 पदों के लिए नामांकन किया। बृहस्पतिवार को भी एक भी राजनीतिक दल का दावेदार नामांकन करने नहीं पहुंचे। हालांकि 178 निर्दयीय दावेदारों ने ताक ठोंकते हुए नामांकन पत्र भरा। इसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासदों के लिए 121 पर्चे भरे गए। नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए अब तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
-
अवकाश के दिनों में भी होगा नामांकन
जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका निरंजन ने बताया है कि वर्तमान समय में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के नामांकन की प्रक्रिया संचालित हो रही है। इस दौरान नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन पत्रों को जमा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और आयोग द्वारा निर्धारित समयसारिणी के अनुसार लगातार नामांकन पत्रों को 24 अप्रैल को 03.00 बजे तक खरीदा एवं जमा किया जायेगा। 25 अप्रैल को 11 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल को 3 बजे तक नाम वापसी होगी और 28 अप्रैल को 11 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक आवंटन किया जायेगा। 11 मई को मतदान तथा 13 मई को मतों की गिनती होगी।

संबंधित स्कूल रहेंगे अधिग्रहीत
नगरीय निकायों के सामान्य निर्वाचन-2023 के अध्यक्ष तथा सदस्य पदों के निर्वाचन में स्ट्रांग रूम के लिए चिह्नित कक्षों को 9 मई से, पार्टी रवानगी 10 मई तथा मतगणना 13 मई की समाप्ति तक सम्पूर्ण विद्यालय परिसर व मतगणना हेतु निर्धारित कक्ष/हाल को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने अधिग्रहण किया है। नगर पालिका परिषद बस्ती, नगर पंचायत बनकटी, गनेशपुर, मुण्डेरवा, नगर बाजार एवं गायघाट के लिए शिवहर्ष किसान डिग्री/इंटर कालेज बस्ती को,नगर पंचायत बभनान बाजार, हर्रैया एवं कप्तानगंज हेतु नेशनल इण्टर कालेज हर्रैया तथा नगर पंचायत रूधौली के लिए तहसील रूधौली को अधिग्रहीत किया गया है। इसी प्रकार अध्यक्ष तथा सदस्य पदों के निर्वाचन में नगरीय निकायों में स्थित मतदान केंद्रों (विद्यालय/भवन) को 10 मई से 11 मई 2023 तक के लिए अधिग्रहीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें