पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के एक मुहल्ले में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रिश्तेदार के घर उत्सव में आई गोंडा जिले की युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि शिकायत करने पर आरोपी की मां ने शादी कराने का वादा कर दोनों को दिल्ली भेज दिया। दिल्ली से वापस आने पर आरोपी के परिवार के लोग उसकी नस काटने लगे। इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने केस दर्ज आरोपी अंकित प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र की पीड़िता ने तहरीर में बताया कि 24 अप्रैल को वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में अपनी बहन के घर आई थी। बहन के यहां एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम हॉल में पचपेड़िया निवासी अंकित प्रकाश ने उसे बहाने से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद अपने घर ले जाकर दरिंदगी। पीड़िता ने इस बात की शिकायत उसकी मां से की तो उसने जुबान बंद रखने को कहा और आश्वासन दिया कि दोनों की शादी करा देंगी।
फिर अंकित उसे दिल्ली लेकर चला गया। वहां पर झगड़ा होने पर घर लाकर रखा। पीड़िता का आरोप है कि जहां आरेापी के परिवार के लोगों ने मिलकर उसके हाथ की नस काटने की कोशिश की और गला भी दबाया। उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। बाद में शादी से मना कर दिया। पुलिस ने अंकित प्रकाश, संदीप और शांति देवी पर केस दर्ज किया है।