फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में सगे भाइयों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम खर्रा में शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ लोगों की पिटाई से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खरा निवासी रविंद्र और राकेश कुमार पुत्र घर परशुराम किसी जरूरी कार्य से लोहरैया जा रहे थे, तभी रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम भरतपुर निवासी अज्ञात लोगों ने लामबंद होकर दोनों सगे भाइयों पर हमला बोल दिया। घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सीएचसी हैंसर बाजार में भर्ती कराया गया। धनघटा थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित राजकुमार ने बताया कि वह शुक्रवार के दोपहर बाद बाइक से लोहरैया जा रहे थे, तभी रास्ते में ग्राम भरतपुर निवासी कुछ लोग लाठी डंडों से हमला बोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हमले में रविंद्र और राकेश कुमार घायल हो गए। दोनों को सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी हैंसर में दाखिल कराया गया है, जहां इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें