फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छेड़खानी की शिकायत करने गए भाई पर हमला, तीन उंगलियां कटीं

Mon, 18 Aug 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर/सोनहा। थाना क्षेत्र के असनहरा चौकी के असनहरा कस्बा पड़ाव में बहन से छेड़खानी की शिकायत करने गए युवक पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक की तीन उंगलियां कट गईं।
विज्ञापन

वारदात शनिवार देर शाम की है। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। वारदात से कस्बे के लोगों में आक्रोश है। रविवार शाम को विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने असनहरा पुलिस चौकी पर विरोध जताया।
इस दौरान एएसपी ओपी सिंंह एवं क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह भी चौकी पर मौजूद थीं। पुलिस ने आरोपी साहिल पुत्र साकिर निवासी असनहरा व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का 22 वर्षीय भाई छेड़खानी की शिकायत करने आरोपी साहिल के घर कस्बा पड़ाव गया था। इससे नाराज आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमलाकर दिया। उसके एक हाथ की तीन उंगलियां कट गईं। शोर सुनकर दूसरा भाई मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। किसी तरह दोनों जान बचाकर सीएचसी भानपुर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी पीड़ित के साथ अस्पताल नहीं गया। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने विश्व हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह को दी। रात में वह जिला अस्पताल में पीड़ित परिवार से मिले। और पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोनहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी व उसके परिजनों पर केस दर्ज किया है।
रविवार को घटना की जांच करने असनहरा चौकी पहुंचे एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने बताया कि घायल युवक के भाई की तहरीर पर आरोपी साहिल पुत्र साकिर निवासी असनहरा व उसके परिजनों के खिलाफ लज्जाभंग, मारपीट, धारदार हथियार से हमला व जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना में जो भी संलिप्त होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें