फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पट्टीदारी के देवर ने किया था इलाइची देवी का कत्ल, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 21 Mar 2023 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि घटना के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही थी। गांव व पड़ोस के लोगों को भी संदेह के दायरे में रखकर पुलिस चल रही थी। इसी बीच मृतका के पट्टीदारी के देवर अजय कुमार पर नजर पड़ी। उसकी हथेली पर लगी चोट लगी थी।
विज्ञापन
रूधौली के सेमरा गांव की इलाइची देवी हत्याकांड का खुलासा करते एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी व सीओ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में रुधौली थानाक्षेत्र के सेमरा गांव में महिला की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में महिला के पट्टीदारी के युवक (रिश्ते के देवर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी बहन की जहां भी शादी तय करता था, इलाइची देवी कोई न कोई अड़ंगा डालकर शादी तोड़वा देती थी। शनिवार को खेत में दोनों में बहस हुई। उसके बाद आरोपी अजय यादव ने इलाइची देेवी की हंसिया छीनकर उसका गला रेत डाला।

विज्ञापन


एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि घटना के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही थी। गांव व पड़ोस के लोगों को भी संदेह के दायरे में रखकर पुलिस चल रही थी। इसी बीच मृतका के पट्टीदारी के देवर अजय कुमार पर नजर पड़ी। उसकी हथेली पर लगी चोट लगी थी। उस चोट के बारे में जब पूछताछ होने लगी तो बहाने बनाने लगा। पुलिस ने कड़ाई की तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

शनिवार को अपने खेत में सरसों की फसल काटने गई इलाइची देवी का रविवार को सुबह शव मिला था। परिवार के लोग उसे ढूंढ रहे थे मगर पुलिस को सूचना नहीं दी थी। मृतका के बेटे का कहना है कि वह पुलिस को सूचना देने जा रहा था, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस 24 घंटे बाद ही गुमशुदगी दर्ज करती है। सुबह थाने जाने ही वाला था कि शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस तरह हुई इलाइची देवी की हत्या

आरोपी अजय यादव की इलायची देवी रिश्ते में चचेरी भाभी लगती थीं। अजय की पांच बहनें हैं। वह काफी दिनों से बड़ी बहन की शादी के लिए लड़का तलाश रहा था। उसने तीन बार शादी तय कर चुका था। आरोपी का कहना है कि इलायची देवी ने तीनों बार लड़के वालों के परिवार को उसकी बहनों व परिवार के बारे में कुछ न कुछ कहकर भड़का देती थी। जिससे तीनों बार शादी टूट गई।

इसकी जानकारी होने पर अजय के परिवार वालों के मन में खुन्नस पैदा हो गई। 18 मार्च को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अजय अपना खेत देखने गया था। बगल के खेत में मौजूद इलायची देवी उसे देखते ही अपशब्द कहते हुए ताने मारने लगीं। कहने लगी कि लोग उस पर शादी तोड़वाने का संदेह करते हैं।

अजय ने विरोध किया तो इलाइची देवी ने पास में पड़ा ईंट का टुकड़ा उसके ऊपर फेंका, ईंट सरसों के झाड़ में अटक गई। अजय के मुताबिक, इसके बाद उसे गुस्सा आ गया और ईंट का टुकड़ा लेकर इलाइची की तरफ दौड़ा और सिर पर वार कर दिया। वह गिर पड़ी। इसके बाद वह हंसिया से वार करने का प्रयास करने लगी।

हंसिया छीनकर वह उसके ऊपर बैठ गया और गला रेत डाला। इस छीनाझपटी में मृतका के हाथ की चार उंगलियां भी कट गई थीं। अजय के मुताबिक, इस दौरान निकला खून उसके शर्ट व लोवर पर लग गया। जिसे रात में गांव के बाहर पुआल में लपेट कर जला दिया। पुलिस ने जले हुए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की अगुवाई प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार ने की। उनके साथ प्रभारी स्वाट उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त, प्रभारी चौकी हनुमानगंज अजय कुमार सिंह, सर्विलांस के हेड कांस्टेबल हिन्दे आजाद, जनार्दन प्रजापति, रुधौली थाने के हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, चन्द्रकेश राय, रजनीकान्त त्रिपाठी, कांस्टेबल सतीश कुमार यादव, अंकित राय, सुभेन्द्र तिवारी, अभिलाष प्रताप सिंह, मनोज कुमार यादव, स्वॉट टीम के कारंस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, सुधीर शर्मा, धीरज यादव, अरविंद यादव व किशन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें