फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

Thu, 02 Jan 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि उसके पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। 2021 में कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले गिरधारी के साथ दूसरी शादी हुई थी। कुछ दिन बाद दहेज के रूप में 10 लाख की मांग की जाने लगी। पिता ने कर्ज लेकर रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद फिर से पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी।
जून 2024 में घर से निकाल दिया। 13 अक्तूबर को वह परिवार रजिस्टर में नाम डलवाने पति के घर पर आई। आरोप है कि इस दौरान जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जेठ, पति, सास, ननद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें