फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन बाल-बाल बची

Mon, 28 Apr 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना के कल्यानपुर में राम जानकी मार्ग पर रविवार को देर शाम सड़क पार कर रहे साइकिल सवार भाई बहन तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। 12 वर्षीय भाई की ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान मौत हो गई। बहन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर निवासी 17 वर्षीय शालिनी अपने 12 वर्षीय भाई अंश त्रिपाठी को साइकिल पर बैठाकर कुदरहा से वापस आ रही थी। गांव में पहुंचकर घर की तरफ साइकिल मोड़ते ही पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पीएचसी कुदरहा पहुंचाया। जहां अंश की हालत खराब देखकर डाक्टर ने ओपेक हॉस्पिटल कैली के लिए रिफर कर दिया। कैली अस्पताल में इलाज के दौरान अंश की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें