पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मुसहा बरहपेड़ा गांव में आम के पेड़ से लटके मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। मुसहा बरहपेड़ा गांव के रहने वाले 35 वर्षीय आशीष श्रीवास्तव पुत्र रघुशंकर लाल का शव शनिवार को भोर में गांव के उत्तर बाग में आम के पेड़ से नायलान की रस्सी के सहारे लटका मिला था। घटनास्थल पर एक प्लाॅस्टिक की कुर्सी भी पड़ी थी। मृतक की भाभी रूबी ने बताया था कि वह और आशीष घर रहते थे। रात में करीब 10 बजे दोनों खाना खाकर सो गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। संवाद