फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में भाई-बहन लापता

Fri, 28 Jun 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया क्षेत्र के महादेवरी गांव से बृहस्पतिवार की शाम संदिध परिस्थितियों में भाई-बहन घर से लापता हो गए। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की। मगर, दोनों का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महादेवरी गांव निवासी राम विनोद चाट की दुकान से परिवार का गुजारा करते हैं। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम तीन बजे उनकी बेटी रागिनी (16) और बेटा बिक्कू (14) घर से दूसरे वाले मकान पर जाने की बात कहकर निकले थे। जब परिजन उस घर पर पहुंचे तो वहां पर ताला बंद था। देर शाम परिजनों ने इस बात की सूचना हर्रैया थाने पर दी। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज करके दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि छह महीने से एक युवक फोन करता था और दोनों बच्चों से बात करता था। परिजन इसे फोन करने वाले युवक से भी जोड़ रहे हैं। दोनों बच्चों के लापता होने से अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों को खोजने के लिए टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें