ट्रैक्टर की चपेट में आने से भाई-बहन घायल
मानिकचंद। बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मानिकचंद चौराहे पर बाइक सवार भाई-बहन को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में भाई की हालत नाजुक बनी हुई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रुधौली थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी युवक संदीप यादव अपनी बहन अंजनी के साथ बगढरवा मेला देखने जा रहे थे। मानिकचंद चौराहे पर डिवाइडर कट से दाहिने मुड़ने लगे। तभी बस्ती की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए।
टैक्ट्रर में बाइक घिसटता हुआ सड़क के किनारे पलट गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और ऑटो से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। हादसे के दौरान अंजनी बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरी थी, जिससे उसे कम चोटें आईं। थानाध्यक्ष डीके सरोज ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला।