बस्ती। स्कूल संचालन के लिए पांच लाख रुपये लेकर हड़पने का गौर थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित दीनदयाल नगर बभनान वार्ड निवासी अत्रऋषि की तहरीर पर बभनान के ही भगत सिंह वार्ड निवासी शैलेंद्र शाह उर्फ शैलेंद्र शाही पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इस बाबत पूछे जाने पर आईओ एसआई धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि शैलेंद्र ने मदर टेरेसा स्कूल को संचालित करने के नाम पर उनसे पांच लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में रुपये मांगने पर स्कूल संचालक ने देने से साफ मना कर दिया। फिलहाल दर्ज तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद