फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिश्वत का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल निलंबित

Sun, 17 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाने में तैनात मुख्य आरक्षी का एक युवक से रुपये लेते हुए वीडियो शनिवार सुबह वायरल हुआ। इसे संज्ञान में लेते हुए एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने हेड कांस्टेबल कृष्णानंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाइक पर बैठकर हेड कांस्टेबल कृष्णानंद तिवारी का एक युवक से कुछ रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। 20 सेकंड के वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। बताया जा रहा है कि मुंडेरवा थाना क्षेत्र में गांजा के धंधे से युवक जुड़ा हुआ है। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया कार्रवाई की गई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें