- परिवार के साथ मुंबई में रहकर जीविकाेपार्जन करते हैं पीड़ित लक्ष्मण
- भाई की तहरीर पर पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। थाना क्षेत्र के धोबहट गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोर बाइक चुरा ले गए। बृहस्पतिवार को इसी गांव के रमई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई लक्ष्मण प्रसाद पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उनका घर और खेती-बाड़ी का काम हम परिवार वाले ही देखते हैं। हमारा घर पश्चिम तरफ है और भाई लक्ष्मण का घर पूरब तरफ है।
बताया कि जब उनकी पत्नी बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे भैंस बांधने के लिए गई तो देखा कि लक्ष्मण प्रसाद के घर का ताला टूटा है। उसने आकर मुझे जानकारी दी। घर खोलकर देखा तो अंदर खड़ी बाइक गायब थी। कमरे का भी ताला टूटा मिला और उसमें रखे जेवर और कीमती वस्त्र गायब थे। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।