फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्वांचल के आठ मंडलों के समग्र विकास पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को जनपद पहुंचे। उन्होंने आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्वांचल के आठ मंडलों के समग्र विकास पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

बोर्ड में अलग-अलग जिलों से पहुंचे नामित सदस्यों ने अपने क्षेत्र के तस्वीर का खाका रखा। बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारीगण सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाए। आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उनके समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। उन्होंने भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन देने तथा नैतिक स्तर ऊॅचा उठाने के लिए अधिकारियों का आह्वान किया। बताया कि बोर्ड का उद्देश्य पूर्वांचल के समग्र विकास से संबंधित सुझाव देना है। इस बोर्ड के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं है। बैठकों में प्राप्त सुझावों से शीघ्र ही उन्हें अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जलनिगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलजीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढों को कार्य समाप्त हो जाने के बाद तत्काल भरवाया जाए। चिकित्सालयों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आयुक्त अखिलेश सिंह ने बताया कि मंडल में 50 लाख से अधिक लागत की कुल 463 परियोजनाएं निर्माणाधीन है। इसमें बस्ती की 160, संतकबीर नगर की 103 तथा सिद्धार्थनगर की 200 परियोजनाएं हैं। परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 2668.33 करोड़ रुपये हैं। स्वीकृत लागत के सापेक्ष शासन से 1753.57 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। 1542.56 करोड़ रुपये कार्यदाई संस्थाओं द्वारा व्यय भी किया जा चुका है। 463 परियोजनाओं के सापेक्ष 97 परियोजनाएं पूर्ण है।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। सदस्य जय प्रकाश निषाद, विजय शंकर यादव, परदेशी रविदास आदि ने पूर्वांचल के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इस मौके पर विशेष सचिव नियोजन पुलकित खरे, निदेशक क्षेत्रीय नियोजन प्रभाग, संयुक्त विकास आयुक्त संत कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें